Thursday, 6 August 2015

Tagged under:

पाक नागरिक ने कबूला, ‘हां नवेद मेरा बेटा, लश्कर हमारे पीछे पड़ा’

नई दिल्ली। उधमपुर में हमला करने वाले आतंकी नवेद के पाकिस्तानी होने के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। नवेद के पाकिस्तानी पिता याकूब ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में माना कि नवेद उन्हीं का बेटा है। इस पाकिस्तानी नागरिक का नाम याकूब है। याकूब ने अपने और अपने परिवार की जान को लश्कर ए तैयबा से खतरा बताया है।
याकूब ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि हां मैं पाकिस्तान से बात कर रहा हूं। नवेद मेरा ही बेटा है और मैं उसका अभागा बाप हूं। वो मुझे मार डालेंगे। वो हम सबको मार डालेंगे। लश्कर मेरे पीछे पड़ा है। हमें बख्श दीजिए।


गौरतलब है कि कल जब नवेद पकड़ा गया था तभी उसने कबूला था कि वो पाकिस्तान से आया है लेकिन पाकिस्तान की सरकार ने उसे अपना नागरिक मानने से इनकार कर दिया था। भारत में पाक के उच्चायुक्त ने नवेद के पाकिस्तानी होने के भारत के दावे को पूरी तरह निराधार बताया था।
लेकिन अंग्रेजी अखबार ने जब फैसलाबाद में नवेद के पिता याकूब को फोन लगाया तो उन्होंने कबूला कि नवेद उन्हीं का बेटा है। याकूब ने कहा कि लश्कर चाहता था कि नवेद मारा जाए लेकिन वो जिंदा पकड़ा गया अब लश्कर हमारे पीछे पड़ा है।
गौरतलब है कि उधमपुर में हुए आतंकी हमले में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए थे, जबकि 10 लोग घायल हुए थे। जवाब में एक आतंकी को मार गिराया गया था। दूसरे आतंकी नवेद को ग्रामीणों के सहयोग से जिंदा दबोच लिया गया था।

0 comments:

Post a Comment