Wednesday, 15 April 2015

Tagged under:

बॉलीवुड में अब नई विदेशी आइटम गर्ल का जलवा और भी...


लंबे समय बाद बॉलीवुड में विदेशी आइटम गर्ल दस्तक देने जा रही है. मोरक्को मूल की कैनेडियन मॉडल नोरा फातेही कमल सदाना की फिल्म रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं. फिल्म का उनका गाना रू-ब-रू काफी हिट हुआ है और उनकी कामयाबी का सिलसिला अभी यहीं थमा नहीं है. अब वे महेश भट्ट के प्रोडक्शन की इमरान हाशमी की मिस्टर एक्स में भी आइटम सांग करेंगी. साउथ में वे पुरी जगन्नाथ की फिल्म में आइटम सांग कर ही रही हैं. नोरा प्रकाश झा की फिल्म क्रेजी कुक्कड़ फैमिली में भी अहम रोल में हैं. बॉलीवुड और साउथ में इस विदेशी बाला के हुस्न का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है.

0 comments:

Post a Comment