Monday, 13 April 2015

Tagged under:

फ्लैट में सेक्स रैकेट चलाए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं : प्रियंका चोपड़ा


नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उन रिपोर्टों पर चुप्पी तोड़ी है, जिनमें उनके एक फ्लैट का इस्तेमाल सेक्स रैकेट चलाने के लिए किए जाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है कि उनकी संपत्ति में क्या हो रहा है और न ही वह इस बात की जासूसी करते हुए घूमती हैं। लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में शिरकत करने के लिए राजधानी आई प्रियंका ने बताया, जब हम अपनी संपत्ति किसी को किराये पर देते हैं, तो हम बेडरूम में जाकर यह नहीं देखते हैं कि वहां क्या हो रहा है। इसलिए मुझे कोई जानकारी नहीं है कि वहां पर क्या चल रहा है। ऐसी खबरें थीं कि मुंबई पुलिस ने प्रियंका चोपड़ा की अंधेरी स्थित संपत्ति में कथित तौर पर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। हालांकि अभी मामले की जांच चल रही है। प्रियंका ने कहा, यह मामला पुलिस के पास है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं और अगर ऐसा कुछ भी है जो कानून के खिलाफ है तो जाहिर है, हम पुलिस का साथ देंगे। प्रियंका चोपड़ा ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग के दौरान बेहोश होने की खबरों का भी खंडन किया।

0 comments:

Post a Comment