पंजाब के गुरदासपुर में सोमवार सुबह आतंकी हमला हुआ। इन आतंकियों की संख्या को 3-6 तक बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
थाने को फिलहाल पंजाब पुलिस के जवानों ने घेर रखा है। साथ ही सेना को भी वहां पर भेज दिया गया है।
जांच के दौरान रेलवे ट्रेक पर कई जिंदा बम होने की पुष्टि भी हुई है, जिन्हें डिफ्यूज किया जा रहा है। पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने हमले के मद्देनजर गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बात की है।
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि वह स्थिति पर निगाह बनाए हुए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरदासपुर के लिए एनएसजी के कमांडो का दस्ता रवाना कर दिया गया है।
गृह मंत्रालय ने इस हमले को आतंकी हमला बताया है। अपुष्ट जानकारी के मुताबिक आतंकियों की संख्या को 16 तक हो सकती है। जिनमें से कुछ आतंकियों ने थाने की ओर रुख कर लिया।
आतंकी एक कार से आए और थाने में घुस गए। कुछ खबरों के मुताबिक आतंकियों ने पुलिसकर्मियों के परिजनों को बंधक भी बना लिया है।
इस आतंकी हमले में करीब तीन लोगों की मौत हो गई है। जिसमें होमगार्ड के जवान भी शामिल हैं।








0 comments:
Post a Comment