Wednesday, 15 April 2015

Tagged under:

अजी बस सात मिनट में हासिल कीजिए निर्वाण! और भी...


धीमी पर असरदार इस हफ्ते जर्नल ऑफ द अमेरिकन कॉलेज ऑफ कॉर्डियोलॉजी ने एक सीधा-सादा, नया दिशा-निर्देश निकाला हैः रोज सिर्फ सात मिनट तक धीमी दौड़ लगाएं. इससे सेहत पर जोखिम कम होता है. वैज्ञानिकों ने 15 साल तक 55,000 से ज्यादा वयस्कों पर अध्ययन किया ताकि दौड़ और लंबी आयु में किसी तरह के संबंध का पता लगा सकें. दौड़ लगाने वालों में मौत का जोखिम 30 फीसदी कम हो जाता है. उनमें हृदय रोगों या स्ट्रोक से मौत का जोखिम भी 45 फीसदी तक घट जाता है. ऐसे लोग न दौडऩे वालों की तुलना में औसतन तीन वर्ष ज्यादा जीते हैं. खास यह कि हफ्ते में एक घंटे से कम दौडऩे वालों को भी सेहत के उतने ही फायदे मिलते हैं जितने हफ्ते में तीन घंटे दौडऩे वालों को. बाईं ओर ग्राफिक्स में देखें दौड़ के फायदे.

तेज और जोरदार अमेरिकन कॉलेज ऑफ स्पोट्र्स मेडिसिन ने ऐसे तीव्र और प्रबल व्यायाम का नया सेट पेश किया है जिन्हें सिर्फ बॉडी वेट, कुर्सी और दीवार के सहारे किया जा सकता है. खासी मेहनत वाले ये व्यायाम अधिकतम क्षमता से किए जा सकते हैं और इनसे मांसपेशियों में मॉलिक्यूलर बदलाव आते हैं जो घंटों तक दौड़ लगाने या बाइक चलाने के समान होते हैं. इन 12 व्यायामों को तेज क्रम से करना चाहिए, हरेक के लिए सिर्फ 30 सेकंड निधारित करें और हर दो के बीच में 10 सेकंड का अंतराल रखें. इससे शरीर के निचले हिस्से की जगह ऊपरी हिस्से में बड़ी मांसपेशियां विकसित होती हैं, इसलिए व्यायाम का क्रम महत्वपूर्ण है. हर दिन बस सात मिनट तक ऐसे व्यायाम करने से स्लिम और फिट रह सकते हैं.

0 comments:

Post a Comment