चंडीगढ़: नशे में धुत एक विदेशी लड़की ने चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल (जीएमएसएच) में रविवार आधी रात को जमकर हंगामा किया। यह विदेशी महिला उज्बेकिस्तान की है। जिसे नशे में धुत अवस्था में पुलिस मेडिकल कराने अस्पताल लाई थी। इसी दौरान लड़की बेकाबू हो गई और उसने पुलिस से गाली-गलौज करना शुरु कर दिया।
इस लड़की ने पहले पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया और फिर महिला कॉन्स्टेबल के साथ धक्का-मुक्की की। लड़की का कहना है कि उसे बेवजह पकड़ा गया है। वहीं पुलिस का कहना था कि वह नशे में हुड़दंग मचा रही थी। जब पुलिस ने उसे काबू करने की कोशिश की तो वह कॉन्स्टेबल के पैरों में गिरकर माफी मांगने लगी।

0 comments:
Post a Comment