नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें सीजन में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पिछले सीजन के उपविजेता किंग्स इलेवन पंजाब को 26 रन से हरा कर सीजन की शूरूआत जीत के साथ की.
पूरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर का जलवा रहा. उन्होंने पहले तो बल्लेबाजी में अपना दम दिखाया फिर गेंदबाजी में अपने दो साथी के साथ कुल तीन विकेट झटके. लेकिन मैच में सबसे शानदार पल आया 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर
आईपीएल का सबसे बेहततरीन कैच!
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान जॉर्ज बैली बल्लेबाजी कर रहे थे उनके सामने उनके ही साथी फोक्नर थे उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगा कर जीत की ओर अपने कदम बढ़ा दिए थे. ओवर के अंतिम गेंद पर स्ट्राइक उनके पास थी और उन्होंने एक लंबा शॉट लगाया, सभी उम्मीद कर रहे थे कि ये गेंद भी छह रनों के लिए बाउंड्री से बाहर गई.
लेकिन तभी लॉग ऑन से दौड़ लगाकर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने गेंद को एक हाथ से लपकने की कोशिश की. गेंद तो उनके हाथ में थी लेकिन वो लड़खड़ा गए. बाउंड्री में जाने से पहले उन्होंने गेंद को मैदान की ओऱ फेंक दिया.
इसके बाद तो फिर जो हुआ वो हैरान करने वाला था. साउदी ने बिना किसी खिलाड़ी को देखे गेंद को फेंका और मिड विकेट से आ रहे करूण नायर ने बेहतरीन रिफ्लैक्स एक्शन दिखाते हुए गेंद को जमीन पर छूने से पहले ही लपक लिया. इस कैच को जिसने भी देखा वो वाह! अद्भुत! बेहतरीन कहने से बच नहीं पाया

0 comments:
Post a Comment